कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद-उल- अजहा यानि बकरीद की नमाज 7.30 शुरू होगी। शहरकाजी व मुस्लिम धर्मगुरूओं ने लोगो से मस्जिद और ईदगाह के भीतर नमाज पढ़ने की अपील की है। इदगाह में लगभग एक लाख लोग बकरीद की नमाज अदा करेंगे। बेनाझावर ईदगाह में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आरएएफ की भी तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बकरीद की नमाज के लिए प्रशासन ने इंतजाम किये हैं। बिजली,पानी और साफ सफाई करा दी गई है। इसके अलावा ईदगाह कमेटी ने भी पुताई, बिजली और पंखो का इंतजाम ईदगाह के भीतर करा दिया है। ईदगाह कमेटी के जिम्मेदार शारिक नवाब बताया कि इंतजाम पूरे कर लिए गए है। प्रशासन की तरफ से भी इंतजाम करा दिए गए हैं। कैंप लगाने की जगह भी तय कर दी गई है। लोगो से अपील की गई है सरकार की गाईडलाईन का पालन करें। कही भी सड़क पर रास्तों में नमाज न अदा करें। मस्जिद व ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा करें।
Source link
