मुख्य बातें

बांसवाड़ा में अवैध बजरी-खनन करते जेसीबी और 3 ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त: दो ट्रेक्टर ड्राइवर गिरफ्तार, आंजना टोल के पास क्वार्ट्ज से भरा संदिग्ध ट्रेलर डिटेन – Banswara News

बांसवाड़ा में अवैध बजरी-खनन करते जेसीबी और 3 ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त:  दो ट्रेक्टर ड्राइवर गिरफ्तार, आंजना टोल के पास क्वार्ट्ज से भरा संदिग्ध ट्रेलर डिटेन – Banswara News

बांसवाड़ा में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाप नदी क्षेत्र में बजरी खनन और परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। वहीं दूसरी कार्रवाई में क्वार्ट्ज पत्थर से भरे एक ट्रेलर को भी डिटेन किया गया है। पुलिस को देखकर भागे चालक लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह और जिला विशेष शाखा प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मौजा जन्तोड़ा में चाप नदी के तट पर जेसीबी मशीन से अवैध बजरी खनन और स्टॉक किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जेसीबी चालक और एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो ट्रैक्टर चालकों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश (35) पुत्र कुबेर गोल भील, निवासी सागवाड़िया, थाना गढ़ी। राकेश (33) पुत्र जीवतराम पाटीदार, निवासी साकरिया, थाना गढ़ी। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त पूछताछ के दौरान आरोपी बजरी खनन और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन, एक स्वराज 735 ट्रैक्टर मय बजरी ट्रॉली, एक बिना नंबर का मेसी ट्रैक्टर मय ट्रॉली और एक महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरी कार्रवाई में क्वार्ट्ज से भरा ट्रेलर पकड़ा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला विशेष शाखा (DSB) की टीम ने अरथूना मार्ग पर आंजना टोल नाके के पास क्वार्ट्ज पत्थर से भरे एक संदिग्ध ट्रेलर को डिटेन किया। गश्त के दौरान पकड़ा संदिग्ध वाहन एसपी सुधीर जोशी के आदेशानुसार विशेष शाखा प्रभारी भंवरलाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गढ़ी से अरथूना मार्ग पर आंजना टोल नाके से पहले नदी क्षेत्र की ओर से मुख्य सड़क पर आता हुआ एक संदिग्ध ट्रेलर दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रेलर को रुकवाकर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अवैध क्वार्ट्ज पत्थर भरा हुआ मिला। खनिज विभाग को दी सूचना वाहन चालक से क्वार्ट्ज पत्थर के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और खनिज विभाग की रवन्ना पर्ची मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को डिटेन कर अरथूना थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया। मामले की जानकारी खनिज विभाग के फोरमैन पूंजीलाल मईडा को दे दी गई है। खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *