मुख्य बातें

भिवानी से महिला व युवती संदिग्ध हालात में गायब: दोनों सुबह घर से निकली, नहीं लौटी वापस, दोनों के पास मोबाइल फोन – Bhiwani News

भिवानी से महिला व युवती संदिग्ध हालात में गायब:  दोनों सुबह घर से निकली, नहीं लौटी वापस, दोनों के पास मोबाइल फोन – Bhiwani News

भिवानी अलग-अलग स्थानों की रहने वाली एक महिला व एक युवती संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। जो सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं आई। दोनों के पास ही मोबाइल नंबर भी था। वहीं परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह फिलहाल भिवानी शहर में रहता है। उसकी करीब 26 वर्षीय पत्नी सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से बिना बताए चली गई। जिसके बाद उसने आस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जो अपने साथ अपना मोबाइल नंबर भी लेकर गई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 24 वर्षीय युवती गायब
भिवानी शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया उसकी बहन की उम्र करीब 24 वर्ष है। जो सुबह के समय घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके पास मोबाइल फोन भी है। वहीं आस-पड़ोस में भी पूछताछ कर ली, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया। वहीं युवती की तलाश आरंभ कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *