गिरिडीह के पंचम्बा में शारदीय नवरात्र का आगाज सोमवार को सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर में हुआ। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 5 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महिलाएं और युवतियां 2100 कलशों में जल भरकर नर्म
.
शोभा यात्रा नर्मदा धाम से शुरू होकर बारतर काली मंदिर और पंचम्बा बाजार होते हुए दुर्गा माता मंदिर पहुंची। महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा की और विधिवत पूजा के बाद कलश स्थापना की गई।
यहां हर साल शारदीय और बासंतिक नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है।
पंचम्बा स्टेट के राजा टिकैत सिद्धनाथ सिंह ने शक्ति पूजा की परंपरा शुरू की थी
पंचम्बा सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर का इतिहास 1880 से जुड़ा है। पंचम्बा स्टेट के राजा टिकैत सिद्धनाथ सिंह ने शक्ति पूजा की परंपरा शुरू की थी। 1955 में उनके उत्तराधिकारी रासबिहारी सिंह ने इसे सार्वजनिक दुर्गा स्थान घोषित किया।
मंदिर का जीर्णोद्धार दिसंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक कराया गया। यह स्थल 145 वर्षों से परंपरा का प्रतीक है। यहां हर साल शारदीय और बासंतिक नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है।
दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं
नवरात्र में यहां पूजा-अर्चना के साथ विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं। पंचम्बा का दुर्गा पूजा उत्सव गिरिडीह जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है।
