मुख्य बातें

पूर्णिया में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक: पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और अभद्र गानों पर रोक का फैसला – Purnia News

पूर्णिया में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक:  पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और अभद्र गानों पर रोक का फैसला – Purnia News

बैठक में शामिल पूजा समिति के सदस्य।

मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। थानाध्यक्ष सुदीन राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।

.

बैठक में बीडीओ शैलेश कुमार केसरी, सीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ ज्योति शंकर और जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह,प्रखंड प्रमुख जियाउल हक,उप प्रमुख ललन सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। विसर्जन की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।साथ हीं सभी पूजा कमिटी के सदस्यों को परिचय पत्र बनवाने को कहा गया है।

पूजा समितियों को दो दिनों के भीतर लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करना होगा। अश्लील गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने पूजा के दौरान शराबियों पर कड़ी निगरानी की मांग की। थानाध्यक्ष ने सभी से स्वच्छता बनाए रखने और शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मुखिया डोमन राम, हजरत अली, मुस्लिम दिवान, उपसरपंच मदन लाल मंडल,उप सरपंच अशोक मेहता,मुस्लिम दिवान,नीतीश कुमार, शंकर मेहता,मो सऊद,सरपंच शोभेलाल यादव,सरपंच शोभनाथ पोद्दार, रूपेश यादव समेत विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *