मुख्य बातें

लखनऊ में ज्येष्ठ मंगल पर भव्य भंडारा: ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति ने किया आयोजन – Lucknow News

लखनऊ में ज्येष्ठ मंगल पर भव्य भंडारा:  ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति ने किया आयोजन – Lucknow News

लखनऊ में ज्येष्ठ मंगल के विशेष संयोग पर ‘ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति’ की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित शिव शक्ति शनिदेव मंदिर में हुआ। पूजन-अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को सात्विक भंडारा वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखा गया। पूजा-अर्चना के उपरांत भक्तों ने हनुमानजी से सुख-समृद्धि और न्याय की कामना की।इस अवसर पर सपना गोयल ने कहा कि हनुमानजी कर्मफलदाता और न्याय के देवता हैं। उन्होंने बताया कि हनुमानजी को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम उपाय अपने कर्मों को शुद्ध रखना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। गोयल ने यह भी जानकारी दी कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में 23 मई 2026 को 14वां सुंदरकांड महा अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। सपना गोयल ने दावा किया कि सुंदरकांड महा अभियान अब उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक फैल चुका है। उन्होंने देशवासियों को जनसंख्या विस्फोट, घुसपैठ, दूषित मानसिकता, विदेशी सामान के उपयोग और धर्म परिवर्तन जैसी समस्याओं के प्रति सचेत रहने का संदेश भी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *