मुख्य बातें

औरंगाबाद में 14 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर: 2325 समस्याओं का हुआ निपटारा, मंत्री बोलीं- पंचायत स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में 14 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर:  2325 समस्याओं का हुआ निपटारा, मंत्री बोलीं- पंचायत स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में आज राज्य सरकार के निर्देश पर 14 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

.

कई पुराने लंबित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिली। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, कृषि और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की गई।

2325 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा

पूरे जिले में विभिन्न पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 2495 आवेदन हासिल हुए। जिनमें से 2325 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

दिव्यांगों को ई-रिक्शा देते प्रभारी मंत्री व विधायक।

प्रभारी मंत्री बोली- पंचायत स्तर पर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य

सदर प्रखंड के फेसर पंचायत स्थित बसडीहा हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मंत्री रमा निषाद ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब लोगों को जिला एवं प्रखंड मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन आवेदन देने के साथ-साथ शिविरों में भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

सरकार पहले से ही सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार चला रही है और अब सहयोग शिविर के माध्यम से भी लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की योजनाओं से महिलाओं, किसानों, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने शिविर के दौरान लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को किया संबोधित

इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के सचिव-सह-जिला प्रभारी सचिव मनोज कुमार ने दाउदनगर प्रखंड के तरारी पंचायत और ओबरा प्रखंड के डिहरी पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से बातचीत कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं का फायदा भी दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण।

शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। कृषि विभाग के स्टॉल पर किसानों की भारी भीड़ रही, जहां कृषि पदाधिकारी संदीप राज किसानों को खेती और विभागीय योजनाओं की जानकारी देते नजर आए। श्रम संसाधन विभाग की ओर से श्रमिकों का निबंधन किया गया, जबकि बिजली विभाग के स्टॉल पर बिल माफी और सोलर प्लेट योजना से संबंधित आवेदन लिए गए।

उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी सहित कई जिलास्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

2 जून को फिर लगेगा शिविर

जिला प्रशासन ने बताया कि 2 जून को जिले की विभिन्न पंचायतों में अगला सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *