मुख्य बातें

बरनाला की अनाज मंडी में श्रमिकों का प्रदर्शन: सामाजिक संगठनों का समर्थन, बोले- हरवीर के हत्यारे को मिलनी चाहिए सजा – Barnala News

बरनाला की अनाज मंडी में श्रमिकों का प्रदर्शन:  सामाजिक संगठनों का समर्थन, बोले- हरवीर के हत्यारे को मिलनी चाहिए सजा – Barnala News


बरनाला अनाज मंडी में नारेबाजी करते हुए श्रमिक।

पंजाब के बरनाला की अनाज मंडी में पंजाबी और प्रवासी मजदूरों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इंकलाबी केंद्र पंजाब के नेतृत्व में आयोजित रैली में आढ़ती, रेहड़ी-फड़ी वाले, किसान और मजदूर शामिल हुए। होशियारपुर में हरवीर की हत्या के बाद कुछ लोगों ने ‘भइये भगा

.

हरवीर के हत्यारे को मिले सजा

नरायण दत्त, डॉ. राजिंदर पाल, प्रदीप कुमार, एन.सी. जिंदल और हरभजन सिंह कुक्कू समेत नेताओं ने कहा कि हरवीर के हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पूरे प्रवासी समाज को दोषी ठहराना उचित नहीं है। प्रवासी मजदूरों ने कहा कि वे दशकों से पंजाबी भाइयों के साथ रह रहे हैं। खेतों से लेकर बाजार तक उनकी सांझी मेहनत है। नफरत उन्हें अलग नहीं कर सकती।

नारेबाजी करते हुए श्रमिक।

हक के लिए एकजुट होने की अपील

नेताओं ने फिरकापरस्त ताकतों पर पंजाबियों और मजदूरों की एकता तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इससे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की समस्याएं और बाढ़ से तबाह फसलों के मुद्दे पीछे छिप जाएंगे। इंकलाबी केंद्र ने लोगों से नफरत मुहिम का विरोध करने और हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की अपील की।

सभा में यह भी तय हुआ कि सब्जी मंडी की दुकानों, रेहड़ियों और मजदूरों से सहयोग जुटाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *