राज प्रकाश | बस्ती8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में गोरखपुर जोन की 50वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। पुलिस लाइन के नए पीटी ग्राउंड और मूड़घाट स्थित चांदमारी बट पर 22 से 24 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में सात जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया।
एलार्म एफीसिएंसी रेस में बस्ती की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग शूटिंग में गोरखपुर की महिला कांस्टेबल शिखा सिंह ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। टीम वर्ग में भी गोरखपुर प्रथम स्थान पर रहा। बलरामपुर के निशानेबाजों ने 200 गज नीलिंग पोजीशन और 300 गज प्रोन पोजीशन में सफलता हासिल की। सिद्धार्थनगर के निरीक्षक सुरजनाथ सिंह ने 300 गज स्नैप शूटिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।


15 गज रिवाल्वर/पिस्टल मुकाबले में बलरामपुर के उप निरीक्षक अनिल कुमार दीक्षित ने स्वर्ण और बस्ती के हेड कांस्टेबल अरुण यादव ने रजत पदक जीता। समापन समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, रुधौली, कलवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
