मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया के गुमशुदगी के पोस्टर
अमृतसर में आज यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान राहुल शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया के गुमशुदगी के पोस्टर लगाकर एक बड़ा राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है। राहुल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेयर का मुख्य कार्य
.
गंदगी देख भड़के लोग
उन्होंने कहा कि आज शहर के हर मोड़ पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिसकी वजह से रोजाना लोगों के बीच झगड़े हो रहे हैं। शर्मा ने सवाल उठाया कि जो शहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुंदर बनाया गया था, वह आज ‘कूड़े का ढेर सिटी’ कैसे बन गया, शर्मा ने मेयर पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने काउंसलरों को धमकाकर अपनी कुर्सी बचाई।
शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद, मोती भाटिया ने लोगों की समस्याएं हल करने की बजाय केवल अपनी कुर्सी बचाने में ही ध्यान दिया है। उन्होंने विरोध की शुरुआत विधायक (MLA)जसबीर संधू के घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर कूड़े के ढेर से की और कहा कि यह मुहिम पूरे शहर में जारी रहेगी, जब तक मेयर लोगों की समस्याएं हल नहीं करते।
शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो यह विरोध और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्यों नहीं हो रही शहर में सफाई
वही अमृतसर के मेयर मोती भाटिया ने बताया कि जिस कंपनी से सफाई का कॉन्ट्रैक्ट था, वह अचानक काम छोड़कर चली गई, जिस कारण सफाई में दिक्कत आ रही है। फिर भी हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सफाई समय पर होती रहे।कहा अगले दो-तीन दिनों में अमृतसर का कूड़ा हटा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य हो जाएगी।
