लुधियाना में अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर निगम की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ सील तोड़कर दुकानों का निर्माण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है।
.
रिहायशी एरिया के अंदर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया
शिकायतकर्ता निरवाण सहायक नगर योजनाकार (एस्सिटेंट टाउन प्लानर) जोन-बी, नगर निगम लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल 2026 को PGD नंबर 792991/792768 के तहत जांच के दौरान सामने आया कि मनीष कुमार ने न्यू शिवाजी नगर इलाके में रिहायशी एरिया के अंदर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रखा है।
आरोप है कि नगर निगम द्वारा उक्त दुकानों पर सील लगाई गई थी, लेकिन आरोपी ने नियमों की अवहेलना करते हुए सील को तोड़ दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। अधिकारियों को जब सूचना मिली तो उन्होंने मौके देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले में आरोपी की पहचान मनिष कुमार निवासी गली नंबर-4, न्यू शिवाजी नगर, लुधियाना के रूप में हुई है।
थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 223, 221 और 329 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
