मुख्य बातें

पंचकूला में ट्रक से चूरा पोस्त बरामद: चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार; दिल्ली से हिमाचल ले जा रहा था – Panchkula News

पंचकूला में ट्रक से चूरा पोस्त बरामद:  चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार; दिल्ली से हिमाचल ले जा रहा था – Panchkula News


पंचकूला पुलिस के द्वारा पकड़ा गया ट्रक, जिसमें चूरा पोस्त मिला।

पंचकूला में पुलिस ने नशीला पदार्थ लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चूरा पोस्त बरामद किया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

.

एंटी नारकोटिक्स सेल के ASI परविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर तैनात थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि ट्रक में दिल्ली से चुरा पोस्त (भुक्की) लोड करके जीरकपुर-शिमला हाईवे से बरोटीवाला (हिमाचल प्रदेश) के लिए आ रहा है। जो चंडीमंदिर के एरिया में कहीं भी नशीला पदार्थ चुरा पोस्त (भुक्की) उतार सकता है। हमारी टीम ने जीरकपुर-शिमला हाईवे पर तुरंत नाका लगाया। ट्रक आता दिखाई दिया तो उसे चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास रुकवाया गया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

दिल्ली से लेकर आया था स्क्रैप

पुलिस टीम की पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम आसरेवाली गांव निवासी अली अहमद पुत्र फजलदीन बताया। टीम ने ट्रक की तलाशी के लिए सुनील सिले AETO को बतौर नोडल ऑफिसर मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में ट्रक की तलाशी हुई तो ट्रक में स्क्रैप भरा हुआ था।

वहीं ट्रक केबिन में तलाशी ली तो सीट के पीछे कंबल से ढक कर एक कट्‌टा रखा मिला। कट्‌टे को खोल कर चेक किया गया तो उसमें नशीला पदार्थ चूरा पोस्त मिला। जिसका वजन करने पर 8 किलो 425 ग्राम पाया गया।

पूछताछ के लिए लेंगे रिमांड : ASI प्रविंद्र

एंटी नारकोटिक्स सेल के ASI प्रविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक में चूरा पोस्त लेकर जाते हुए आसरेवाली गांव निवासी अली अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चूरा पोस्त बरामद हुआ है। जिसकी सप्लाई कहां देनी थी, इसको लेकर पूछताछ चल रही है। जिसे आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *