मुख्य बातें

एसपी ने बाइक से दुर्गा पूजा सुरक्षा का जायजा लिया: गिरिडीह में 5000 जवान तैनात, 30 बाइक से अनुमंडलों में गश्त – Giridih News

एसपी ने बाइक से दुर्गा पूजा सुरक्षा का जायजा लिया:  गिरिडीह में 5000 जवान तैनात, 30 बाइक से अनुमंडलों में गश्त – Giridih News


गिरिडीह में दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार शनिवार देर रात खुद बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। उनके साथ विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी

.

बुलेट पर शहर का जायजा लेने निकले एसपी गिरिडीह

एसपी ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, आगजनी से बचाव और ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही।

पांच हजार जवानों की हुई है तैनाती

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कई चौक-चौराहों पर खड़े युवकों से भी बातचीत की। उन्होंने उन्हें शांति बनाए रखने की हिदायत देते हुए स्पष्ट कहा कि पूजा के माहौल को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

विभिन्न पंडालों की जांच के दौरान पूजा आयोजकों को कई निर्देश भी दिए।

विभिन्न पंडालों की जांच के दौरान पूजा आयोजकों को कई निर्देश भी दिए।

पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए करीब पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही चारों अनुमंडलों में 30 बाइक से लैस पुलिस जवान लगातार गश्त करेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों और पूजा पंडालों के पास पुलिस की कड़ी नजर रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एसपी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यही है कि श्रद्धालु बिना किसी डर के मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इसके साथ ही एसपी ने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *