कुत्ते को पीटते का सीसीवीटी में दिखाई दिया व्यक्ति।
पंजाब के जालंधर कैंट में संसारपुर के पास एक कुत्ते को बेरहमी से हॉकी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते को हॉकी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर जालंधर कैंट पुलिस स्टेशन में
.
कुत्तों की सेवा करने वाली महिला ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस को दिए गए बयानों में जालंधर कैंट के संसारपुर की रहने वाली अंजू पत्नी मनोज कुमार ने कहा कि उनके घर के बाहर कुत्ते बैठते हैं, जिनकी सेवा वह खुद करती हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन मोहल्ले के रहने वाले स्वर्णजीत सिंह उर्फ सोनी ने हॉकी से हमला कर एक कुत्ते को मार डाला और अन्य कुत्तों को जख्मी करने की कोशिश की।
खून से लथपथ कुत्ते को इलाज के लिए लेकर जाती पीड़ित महिला।
महिला ने लगाया शराब पीने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी शराब पीने का आदी है, जिसके चलते उसने ये वारदात की। परिवार द्वारा मामले में कार्रवाई के लिए सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अन्य कई लोगों के भी हस्ताक्षर हैं, जिसके आधार पर मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।
