मुख्य बातें

मोदी के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर PAK रक्षामंत्री नाराज: कहा- मोदी बातचीत का रास्ता खत्म कर रहे, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का 6-0 स्कोर

मोदी के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर PAK रक्षामंत्री नाराज:  कहा- मोदी बातचीत का रास्ता खत्म कर रहे, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का 6-0 स्कोर


नई दिल्ली/इस्लामाबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने PM मोदी पर अपनी राजनीति बचाने के लिए बातचीत का रास्ता खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मोदी क्रिकेट की संस्कृति और खेल भावना को नष्ट करके, शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं।

दरअसल PM मोदी ने X पर पोस्ट कर एशिया कप में भारत की जीत को खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर बताया है। इसके जवाब में आसिफ ने भी X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान-भारत के बीच 6-0 का युद्ध स्कोर हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा,

QuoteImage

हम कुछ नहीं कह रहे, लेकिन मोदी को भारत और दुनिया दोनों जगह शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। असली सम्मान तो अल्लाह ही देते हैं।

QuoteImage

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता

दुबई में रविवार को एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है।

भारत की जीत के बाद PM मोदी ने टीम को बधाई भी दी।

भारत को दुश्मन बता चुके हैं PAK पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 सितंबर को UN में दिए भाषण में भारत को दुश्मन बताता था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के 7 विमान गिराए थे।

शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। भारत का कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है।

शरीफ ने कहा कि वे पिछले साल ही UN के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ।

————————————

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भारत के टेररिस्तान कहने से पाकिस्तान नाराज: UN में कहा- भारत हमारा नाम बिगाड़ रहा; यह हमारे देश का अपमान

पाकिस्तान ने भारत पर नाम बिगाड़ने का आरोप लगाया है और भारतीय राजनयिक के ‘टेररिस्तान’ कहने पर नाराजगी जताई है। दरअसल, UN में रविवार को भारत-पाकिस्तान के राजनयिक एक-दूसरे को जवाब दे रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *