मुख्य बातें

रजिस्ट्री के लिए घर से ही होगा ऑनलाइन पंजीकरण: कार्तिकेय शर्मा बोले : डिजिटल तकनीक से मजबूत होगा राजस्व तंत्र – Panchkula News

रजिस्ट्री के लिए घर से ही होगा ऑनलाइन पंजीकरण:  कार्तिकेय शर्मा बोले : डिजिटल तकनीक से मजबूत होगा राजस्व तंत्र – Panchkula News


पंचकूला में कार्यक्रम संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा।

पंचकूला में चार नई डिजिटल पहलों के शुभारंभ अवसर कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। जिन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पादर्शी और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

.

कार्तिकेय शर्मा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग की चार नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डीसी सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा और जिलाध्यक्ष अजय मित्तल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्तिकेय शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

पंचकूला लघु सचिवालय में पौधारोपण करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा लाइव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग की चार नई पहलों-पेपर रहित रजिस्ट्रेशन प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। लघु सचिवालय पंचकूला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। डिजिटल माध्यम से हर नागरिक तक राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे और सरल तरीके से पंहुचेगी

घर बैठे होगा पंजीकरण

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ई-पंजीकरण से अब लोग अपने घर से ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ कम होगी। इसी प्रकार सीमाकन पोर्टल (डिमार्केशन पोर्टल) से भूमि विवादों को डिजिटल तरीके से सुलझाने की सुविधा मिलेगी। यह कदम समाज में शांति और सौहार्द बढाएगा। व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब मोबाइल पर ही राजस्व विभाग की सेवाओं और जानकारी तक पहुंच सकेंगे। गांव-गांव में यह सुविधा लोगों के लिए मददगार साबित होगी।

**



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *