मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर के मनोकामना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना: महासप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़, महाकालेश्वर तर्ज पर बना भव्य पंडाल – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के मनोकामना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना:  महासप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़, महाकालेश्वर तर्ज पर बना भव्य पंडाल – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के मनोकामना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भीखनपुरा स्थित मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में नवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां पूजा पंडाल का निर्माण उज्जैन क

.

56 वर्षों से चली आ रही परंपरा

मंदिर के प्रधान पुजारी रमेश मिश्रा ने बताया कि करीब 56 वर्षों से नवरात्रि पर यहां भव्य पूजा-अर्चना और विशेष पंडाल निर्माण की परंपरा चली आ रही है। हर साल अलग-अलग थीम पर पूजा-पंडाल बनाया जाता है। सप्तमी से लेकर नवमी तक भक्ति का विशेष माहौल रहता है।

सप्तमी पर विशेष पूजा और भीड़

समिति के सदस्य व्यवस्था और सेवा में लगातार लगे हुए हैं। माता के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज रहा है। मंदिर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है।

मान्यता है कि मां मनोकामना देवी मंदिर में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि नवरात्रि के अवसर पर मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *