बीजेपी विधायक सतीश फागना के बेटे तरूण फागना।
फरीदाबाद जिले की एनआईटी विधानसभा से विधायक सतीश फागना के बड़े बेटे को शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। विधायक का कहना है कि BP के अचानक से बढ़ने के कारण अस्पताल मे भर्ती किया गया है। जहां पर अभी बेटे की हालत में सुधार है। सुबह तक वा
.
बड़ा बेटा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
बुधवार को करीब एनआईटी विधानसभा से विधायक सतीश फागना के बड़े बेटे तरुण फागना (30) को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसको अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। शहर में ऐसी चर्चाएं है कि तरुण फागना बुधवार को मांगर इलाके में दोपहर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश
शाम पांच बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी मंदिर के पास रुकवाई और बाथरूम करने के बहाने पेड़ों की ओर चले गए। उनके पास एक भगवा रंग का गमछा था, जिसे कार्यक्रम से मिला बताया जा रहा है। तरुण ने उसी गमछे को पेड़ की टहनी से बांधकर गले में फंसा लिया और सुसाइड करने की कोशिश की।
अपने पिता के साथ तरूण फागना।
विधायक ने किया खंडन
विधायक सतीश फागना ने इस तरह की चर्चाओं को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नही है, बीपी के कारण बेटे के स्वास्थ्य में परेशानी आई। जिसके कारण उसको अस्पताल में एडमिट किया गया है। बहुत जल्द ही बेटा स्वस्थ होकर घर वापस लौट आएगा।

घटना स्थल की जांच करती पुलिस।
तरूण फागना का 4 साल का बेटा
तरुण फागना की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उनका एक 4 साल का बेटा भी है। वह मास्टर डिग्री धारक हैं और अपने पिता के राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। तरूण से छोटा उसका एक भाई है। बताया गया है कि तरूण प्रापर्टी का काम करता है।

घटना स्थल से पुलिस को मिला लाल गमछा।
पुलिस मामले की जांच कर रही
पुलिस चौकी मांगर की टीम उस जगह पर पहुंची, जहां पर तरुण फागना बाथरूम करने के लिए उतरे थे। पुलिस ने वहां पर पेड़ की टहनी से लिपटे एक लाल गमछे को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मौके के फोटो भी वायरल हो रहे है, लेकिन पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
धौज थाना प्रभारी नरेश कुमार ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। हांलाकि चौकी की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भी तरुण की स्थिति का जायजा लिया।
