मुख्य बातें

अमृतसर में बुधवार छुट्टी घोषित: श्री गुरु रामदास जी प्रकाश पर्व पर सरकारी संस्थान व स्कूल रहेंगे बंद; डीसी ने जारी कि​ए आदेश – Amritsar News

अमृतसर में बुधवार छुट्टी घोषित:  श्री गुरु रामदास जी प्रकाश पर्व पर सरकारी संस्थान व स्कूल रहेंगे बंद; डीसी ने जारी कि​ए आदेश – Amritsar News

पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को जिला अमृतसर में स्थानीय छुट्टी घोषित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने बताया कि यह छुट्‌टी नेगोशिएबल इंस्

.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 8 अक्टूबर को अमृतसर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम तथा सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यह छुट्टी विशेष रूप से श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया है, ताकि जिले के निवासी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इस पर्व को मना सकें।

इस स्थानीय छुट्‌टी की अधिसूचना संबंधित सभी विभागों और संस्थानों को भेज दी गई है। बैंकिंग सेवाओं सहित वे सभी संस्थान जो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के दायरे में आते हैं, इस दिन बंद रहेंगे। आम जनता से अनुरोध है कि इस दिन के लिए अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। यह छुट्टी केवल अमृतसर जिले में लागू होगा और अन्य जिलों में सामान्य कार्य दिवस रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *