उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी 7 अक्टूबर को ब्यावर का दौरे पर रहेगी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
.
उप मुख्यमंत्री जयपुर से सुबह 11:00 बजे ब्यावर पहुंचेंगी। यह सम्मेलन मोती महल गार्डन, सातपुलिया, अजमेर रोड, ब्यावर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिया कुमारी महिलाओं की सहभागिता, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।
सम्मेलन के समापन के बाद, दिया कुमारी दोपहर 12:10 बजे ब्यावर से जयपुर के लिए रवाना होगी।
