मुख्य बातें

अरवल में दूसरे चरण में होगी वोटिंग: 2 विधानसभाओं में कुल 5.23 लाख मतदाता देंगे वोट, 14 नवंबर को होगी काउंटिंग – Arwal News

अरवल में दूसरे चरण में होगी वोटिंग:  2 विधानसभाओं में कुल 5.23 लाख मतदाता देंगे वोट, 14 नवंबर को होगी काउंटिंग – Arwal News


चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी जानकारी दी गई है। चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है।

.

बिहार में 2 चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। 22 नवंबर 2025 तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। अरवल में 11 नवंबर 2025 को चुनाव होना है।

2 विधानसभाओं में कुल 5.23 लाख मतदाता

अरवल की 2 विधानसभा सीटों में 5,23,830 कुल मतदाता है। इसमें 2,76,571 पुरुष मतदाता, 2,47,254 महिला मतदाता और पांच थर्ड जेंडर हैं।

फर्स्ट फेज – 121 विधानसभा सीटें:

गैजेट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन भरने की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

मतदान की तारीख: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)

सेकेंड फेज 122 विधानसभा सीटें:

गैजेट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

नामांकन भरने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)

उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

मतदान की तारीख: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)

DM ने यह भी बताया कि जिले में आज से धारा 163 लागू हो गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं कर सकेगा और एक जगह पर पांच से अधिक व्यक्ति जमा नहीं हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार का उत्तेजक नारा लगाना या आदर्श आचार संहिता के प्रतिकूल कोई भी कार्य करना प्रतिबंधित होगा। मतदाताओं को लुभाने, डराने या प्रलोभन देने का कार्य भी नहीं किया जा सकेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरवल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अरवल विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है।

बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। CEC ने कहा, बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा। मतदाता सूची में यह सबसे बड़ी पहल रही।

उन्होंने बताया, ‘जिनके नाम-पता या उम्र में बदलाव हुआ है, उन्हें 15 दिन में नया वोटर कार्ड मिलेगा।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *