मुख्य बातें

हरियाणा में सेहत विभाग करवा कर कफ सिरप की जांच: सेहत मंत्री आरती राव का दावा- जांच में गड़बड़ मिलीं तो होंगी बैन – Panchkula News

हरियाणा में सेहत विभाग करवा कर कफ सिरप की जांच:  सेहत मंत्री आरती राव का दावा- जांच में गड़बड़ मिलीं तो होंगी बैन – Panchkula News


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत हुई। जिसके बाद पंजाब सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की ब्रिकी और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार भी अब कप सिरप की जांच कर करवा रही है। इस संबंधी सेहत विभाग की तरफ से आदेश ज

.

हरियाणा की सेहत मंत्री आरती राव ने मंगलवार को पंचकूला में दावा किया कि हरियाणा में कप सिरप की जांच चल रही है। अभी तक सब सेफ मिला है। लेकिन अगर भविष्य में कोई गड़बड़ मिलती है तो दवा को बैन किया जाएगा। लेकिन अभी तक हरियाणा की किसी भी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल की मिलावट नहीं मिली हैं।

हरियाणा में नहीं हो रही उन कंपनियों से खरीद

सेहत मंत्री आरती राव ने कहा कि जिस ब्रांड और साॅल्ट की बात हो रही है, वो हरियाणा सरकार खरीद नहीं कर रही है। हम देख रहे हैं इसका प्रोडॅक्ट कहां से आ रहा है, हम वहां से कफ सिरप बिल्कुल खरीद नहीं करेंगे। आने वाले समय में हम इस पर नजर रखेंगे। बिना मिलावट वाले सॉल्ट में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हम फिर भी नजर रखे हुए हैं।

पंजाब में इसलिए किया गया बैन

पंजाब के सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा संस्थान, आदि इस प्रोडक्ट की खरीद, बिक्री या इसका उपयोग नहीं करेंगे। यदि राज्य में इसका कोई स्टॉक पाया गया तो इसकी जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को भेजने को कहा गया है। तमिलनाडु में बनी इस सिरप को डायथिलीन ग्लाइकॉल की मिलावट के चलते बैन किया गया है।

तमिलनाडु में बनने वाली कोल्ड्रिफ सिरप में 48% जहर

कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम में स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल की यूनिट से कोल्ड्रिफ सिरप (बैच नंबर SR-13) जब्त किया गया। जांच में पता चला कि इसमें नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल हुआ, जो संभवतः डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। दोनों ही केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं।

जैसे ही सैंपल चेन्नई की सरकारी ड्रग्स टेस्टिंग लैब में भेजे गए, वहां से 24 घंटे में रिपोर्ट दी गई। इसमें पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप का यह बैच 48.6% w/v DEG से जहरीला और ‘Not of Standard Quality’ है। जबकि अन्य चार दवाओं (रेस्पोलाइट D, GL, ST और हेप्सैंडिन सिरप) को स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी एडवाइजरी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी एडवाइजरी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *