मुख्य बातें

यमुनानगर में दीवाली से पहले जगमग होंगे डार्क जोन: प्रत्येक वार्ड में लगेंगी सौ-सौ एलईडी, सदन की बैठक में 58 प्रस्ताव पास – Yamunanagar News

यमुनानगर में दीवाली से पहले जगमग होंगे डार्क जोन:  प्रत्येक वार्ड में लगेंगी सौ-सौ एलईडी, सदन की बैठक में 58 प्रस्ताव पास – Yamunanagar News


नगर निगम की आम बैठक को संबोधित करतीं मेयर सुमन बहमनी।

यमुनानगर में दीवाली से पहले नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का डार्क जोन जगमग होगा। नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड के डार्क जोन में सौ-सौ एलईडी लाइट लगाई जाएगी। यह फैसला आज गुरुवार को नगर निगम की साधारण बैठक में लिया गया।

.

बैठक में 58 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि डीसी कैंप ऑफिस के सामने नगर निगम के नए भवन के लिए 2.3 एकड़ जमीन के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये निगम को प्राप्त हो गए है। जल्द ही नगर निगम कार्यालय का निर्माण शुरू किया जाएगा।

जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद।

पार्षदों की संतुष्टि बगैर नहीं होगी पेमेंट

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें का अभियंता शाखा के अधिकारी संबंधित वार्ड के पार्षदों को निरीक्षण कराएंगे। जितने भी विकास कार्य हो रहे है। विकास कार्य पूरा होने पर पार्षद के संतुष्टि पत्र के बिना संबंधित ठेकेदार की पेमेंट नहीं जारी की जाएगी। अब तक जारी किए संतुष्टि पत्रों की सप्ताह भर में सूची संबंधित पार्षदों को जारी की जाएगी।

बैठक में निगम क्षेत्र में संबंधित पार्षद को जानकारी दिए बिना बिजली के पोल लगाने पर सदन ने सर्वसम्मति से बिजली निगम व संबंधित जेई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व उप निगम कुलदीप मलिक ने एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पढ़े।

पार्षदों ने उठाए विभिन्न मुद्दे

शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर हुई बैठक में पार्षद रुचि शर्मा ने सफाई व्यवस्था, पार्षद दीक्षित धीमान ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण, पार्षद विक्रम राणा ने विकास कार्याें के संबंध में पार्षदों से एनओसी लेने से जुड़ी समस्याओं, पार्षद विभोर पाहुजा व श्याम लाल शर्मा ने पार्कों की देखरेख व सीवरेज व्यवस्था के बारे में चर्चा की।

स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 41011 एलईडी लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है। 13 हजार लाइट लग चुकी है। 18 माह के भीतर लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। महापौर सुमन बहमनी ने दिवाली से पहले नगर निगम क्षेत्र को जगमग करने की बात कही।

इस पर फैसला लिया गया कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में डार्क जोन चिन्हित कर उनमें 100-100 एलईडी लाइट लगाई जाएगी। पार्षद की अनुमति के बिना अपनी मर्जी से ठेकेदार कहीं भी कोई लाइट नहीं लगाएगा।

जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद।

जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद।

बैठक में पास हुए मुख्य प्रस्ताव

  • शहर के नेहरू पार्क, ओपी जिंदल पार्क व जगाधरी के कुंडी तालाब पार्क में तीन लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
  • सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 570 नए सफाई कर्मचारी रखें जाएंगे।
  • डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए वार्डाें में कितने टिप्पर चल रहे है, इसका सीएसआई के साथ पार्षद निरीक्षण करेंगे।
  • निगम क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा 25 मार्च से अब तक हुए विकास कार्यों से संबंधित पार्षदों से संतुष्टि पत्र लेने की सूची सप्ताह भर में दी जाएंगी।
  • नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के पोल पर बिना अनुमति के लगाई केबल की तारों को शहरी स्थानीय निदेशालय की गाइड लाइन अनुसार हटवाया जाएगा।
  • वार्ड नंबर दो में जगाधरी सिविल लाइन रोड से झंडा चौक और झंडा चौक से बिलासपुर रोड निगम की सीमा तक सड़क का कार्य करवाया जाएगा।
  • कैल बाईपास के पास नगर निगम की खाली पड़ी भूमि बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • वार्ड चार के बुड़िया में वाल्मीकि बस्ती से लेकर पानी की टंकी तक नाले का निर्माण और बुड़िया पार्क से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक दोनों तरफ नाला बनाकर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। बुड़िया गुरुद्वारा के सामने खारवन रोड पर बने जोहड़ की सफाई व उसका अमृत सरोवर योजना के तहत नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
  • जम्मू कालोनी में बने लाडो पार्क में आमजन की सुविधा हेतु शौचालय, योगा हाल की शेड बनाई जाएगी।
  • वार्ड 20 के ससौली रोड पर भारत गैस एजेंसी से लेकर श्मशान घाट तक बरसाती पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइप लाइन डालकर आईपीएस स्टेशन पंप लगाया जाएगा।
  • वार्ड 22 गोविंदपुरा में श्री हनुमान मंदिर के साथ लगती नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर शहीद उधम सिंह कांबोज के नाम से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *