मुख्य बातें

गुरुग्राम में नशा तस्कर की अवैध डेयरी ध्वस्त: एक्साइज एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज, 200 वर्ग गज जमीन पर बनी थी – gurugram News

गुरुग्राम में नशा तस्कर की अवैध डेयरी ध्वस्त:  एक्साइज एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज, 200 वर्ग गज जमीन पर बनी थी – gurugram News

गुरुग्राम जिले में पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता सूचना के आधार पर कला गेट के पास ओम विहार फेज-1, गुरुग्राम में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह निर्माण अवैध रूप से एक डेयरी के रूप में किया गया था, जो लगभग 200 वर्ग गज जमीन पर फैली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस अवैध डेयरी का मालिक विकास निवासी नाथूपुर है। मालिक पर अवैध शराब बेचने के 6 मामले दर्ज विकास अवैध रूप से शराब रखने और बेचने की गतिविधियों में संलिप्त था। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कुल 6 मामले दर्ज हैं। यह अवैध निर्माण आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार ने जिला प्रशासन के सहयोग से की। मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और जमीन को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए ऐसे खुफिया आधारित अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *