उज्जैन की 22 वर्षीय उर्मिला चौधरी के साथ रिश्तेदारों ने अंधविश्वास के नाम पर खाचरौद के श्रीवच्छ गांव में झाड़फूंक करते हुए जंजीर से पिटाई और जलती आग से दागकर बर्बरता की।
.
विरोध करने पर मां-बेटी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। 10 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुगाबाई भील, कान्हा चौधरी, संतोष चौधरी सहित आठ पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
