मुख्य बातें

अररिया में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गाड़ी जांच अभियान: जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन जांच शुरू, आम जनता से सहयोग की अपील – Araria News

अररिया में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गाड़ी जांच अभियान:  जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन जांच शुरू, आम जनता से सहयोग की अपील – Araria News

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अररिया जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया

.

परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। यह जानकारी सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जिले में गाड़ियों की सघन जांच शुरू

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में गाड़ियों की सघन जांच शुरू की गई है, ताकि किसी भी अवांछित तत्व या उपद्रवी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन

जिला प्रशासन चुनाव के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अभियान में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *