मुख्य बातें

दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी से बंदूक की नोक पर लूट: घर लौटते समय बदमाशों ने लूटे लाखों के आभूषण और सामान – Singhwara News

दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी से बंदूक की नोक पर लूट:  घर लौटते समय बदमाशों ने लूटे लाखों के आभूषण और सामान – Singhwara News

दरभंगा जिले में सोमवार शाम एक स्वर्ण व्यवसायी को बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। घटना बेदौली चौक और हनुमान चौक के बीच हुई, जब व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। बदमाशों ने उससे लगभग तीन ग्राम सोने और चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूट लिए। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई। कलवाड़ा बाजार में दुकान चलाने वाले सनहपुर निवासी प्रभु ठाकुर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और हथियार दिखाकर लूटपाट की। लुटेरों ने प्रभु ठाकुर से लगभग तीन ग्राम सोने के आभूषण, चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, दुकान के खाता-बही और उनकी मोटर साइकिल की चाबी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए और जाते-जाते पीड़ित की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। स्वर्ण व्यवसायी प्रभु ठाकुर ने बताया कि वे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक बदमाशों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी बाइक रोक दी। उन्होंने बंदूक दिखाकर उनसे लैपटॉप, एक अंगूठा लगाने वाला डिवाइस, सोने-चांदी का सामान, मोटरसाइकिल की चाबी, मोबाइल और दुकान के खाता-बही छीन लिए। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार और कमतौल थाना प्रभारी संजीव चौधरी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। सदर-2 कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी जांच में जुट गए। एक तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची है। सदर-2 कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और तीन थानों के थानाध्यक्षों के साथ तकनीकी टीम भी जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *