मुख्य बातें

शिमला में सोनिया गांधी वीरभद्र सिंह प्रतिमा का करेंगी अनावरण: प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में होंगी शामिल, आज पहुंच सकती हैं हिमाचल – Shimla News

शिमला में सोनिया गांधी वीरभद्र सिंह प्रतिमा का करेंगी अनावरण:  प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में होंगी शामिल, आज पहुंच सकती हैं हिमाचल – Shimla News


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी।

शिमला के ऐतिहासिक रिज पर 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य अतिथि होंगी और प्रतिमा का अनावरण करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस अवसर प

.

सूचना के अनुसार, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कुछ देर बाद ही दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए हवाई मार्ग से रवाना होंगी। चंडीगढ़ से शिमला तक वे हवाई या सड़क मार्ग से आएंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों नेताओं का इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिमला आना तय माना जा रहा है ।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन कार्यक्रम का आयोजक

शिमला के रिज मैदान पर यह समारोह सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र जारी किए हैं। निमंत्रण पत्र के अनुसार सोनिया गांधी चीफ गेस्ट होंगी और वही प्रतिमा का अनावरण करेगी। इसके अलावा मंच पर सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सरकारी प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था। उनके निधन के बाद से ही शिमला के रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठ रही थी। लगभग 4 साल बाद उनकी प्रतिमा रिज पर स्थापित की गई है। पहले इस प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था। परंतु उस समय सोनिया गांधी के अचानक बिगड़ने और गांधी परिवार के कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह से कार्यक्रम टल गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *