मुख्य बातें

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया एटीएम चोर: पेचकस-पिलास बरामद; संगठित गिरोह का सदस्य निकला – Dhanbad News

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया एटीएम चोर:  पेचकस-पिलास बरामद; संगठित गिरोह का सदस्य निकला – Dhanbad News

गोविन्दपुर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से एक एटीएम चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। शनिवार शाम को यह युवक उपर बाजार स्थित एक एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ कर रहा था।

.

ग्रामीणों को जब एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पेचकस, एक पिलास और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया।

नवादा का रहने वाला था चोर

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के नवादा जिले के निवासी ऋतिक रौशन (24) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के बाद तुरंत गोविंदपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने सनसनीखेज खुलासा किया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो एटीएम मशीनों में तकनीकी छेड़छाड़ कर अवैध रूप से पैसे निकालने का काम करता है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में कुछ अहम जानकारियां दी हैं। थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि यह गिरोह झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय हो सकता है और एटीएम लूट की कई घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *