मुख्य बातें

मोहाली- थाने के बाहर आग लगाने वाली युवती की मौत: PGI में तोड़ा दम, युवक पर दुष्कर्म-ठगी के आरोप; पुलिस की ढीली कार्रवाई से थी नाराज – Mohali News

मोहाली- थाने के बाहर आग लगाने वाली युवती की मौत:  PGI में तोड़ा दम, युवक पर दुष्कर्म-ठगी के आरोप; पुलिस की ढीली कार्रवाई से थी नाराज – Mohali News

जीरकपुर में बलटाना पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाने वाली युवती की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती पंचकूला की निवासी थी। वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी तथा लाखों रुपए ठगने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी। जानकारी के अनुसार, युवती (28) का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने सैलून खोलने के बहाने उससे करीब 5 लाख रुपए की मांग की थी। आरोप है कि युवती से 2 लाख रुपए नगद लिए गए, जबकि शेष राशि उसके नाम पर लोन करवाकर ली गई। इसके अलावा, युवती की बहन के नाम पर एक आईफोन भी फाइनेंस करवाया गया था। बाद में पैसों और किश्तों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता था युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसे बलटाना क्षेत्र के एक निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला पंचकूला पुलिस से बलटाना चौकी पहुंचा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। 28 अप्रैल को पुलिस चौकी के बाहर लगाई थी आग पीड़िता का आरोप था कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है और उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को युवती फिर बलटाना चौकी पहुंची थी। कथित तौर पर सुनवाई न होने और चौकी से बाहर निकाले जाने से आहत होकर उसने चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीजीआई में एसडीएम की मौजूदगी में युवती के वीडियो बयान भी दर्ज किए गए थे। मोहाली के DC और SSP से रिपोर्ट तलब इस घटना के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, बलटाना चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *