मुख्य बातें

खेत में घुसी गाय, पिकअप से बांधकर 4KM घसीटा; VIDEO: दोनों पैर जख्मी, खून बहने लगा; इलाज करवाकर गोशाला में शिफ्ट किया – Sikar News

खेत में घुसी गाय, पिकअप से बांधकर 4KM घसीटा; VIDEO:  दोनों पैर जख्मी, खून बहने लगा; इलाज करवाकर गोशाला में शिफ्ट किया – Sikar News


सीकर में खेत में गाय घुसने से खेत मालिक नाराज हो गया। उसने गाय को पिकअप से बांधा और करीब 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए गोशाला तक ले गया। इससे गाय के पैर जख्मी हो गए और खून बहने लगा।

.

गाय को पिकअप से बांधकर खींचने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गाय मालिक ने दादिया थाने में पड़ोसी खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जेरठी गांव का है।

पहले 4 PHOTOS में देखिए गाय को गाड़ी से बांधकर कैसे घसीटा

गाय खेत में घुसी तो नाराज खेत मालिक ने पिकअप के पीछे गाय को बांधकर घसीटा।

खेत मालिक गाय को करीब 4 किलोमीटर तक पिकअप से घसीटते हुए गोशाला तक ले गया।

खेत मालिक गाय को करीब 4 किलोमीटर तक पिकअप से घसीटते हुए गोशाला तक ले गया।

गांव के कच्चे रास्ते पर घसीटने के कारण गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।

गांव के कच्चे रास्ते पर घसीटने के कारण गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।

गाय के आगे के पैर जख्मी हो गए और खून बहने लगा।

गाय के आगे के पैर जख्मी हो गए और खून बहने लगा।

पिकअप से बांधकर 4 किलोमीटर तक घसीटा, गाय के पैर जख्मी SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया- विजय सिंह निवासी जेरठी गांव ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया- खेत के पड़ोसी चैनसिंह सहित 5 से 7 लोगों ने मेरी गाय को पिकअप गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधा और करीब 4 किलोमीटर तक घसीटकर गोशाला तक ले गए। इसके कारण मेरी गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह की गाय पड़ोसी चैनसिंह के खेत में घुस गई थी। इससे नाराज चैनसिंह गाय को गाड़ी के पीछे बांधकर गोशाला छोड़ने जा रहा था। घटना के बाद जख्मी गाय का इलाज करवाकर गोशाला में शिफ्ट किया गया है।

लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर की आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज भी दादिया थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा देने की मांग की। अवधेशाचार्य महाराज ने कहा- गोमाता को किसी तरह का कष्ट पहुंचता है तो हमें भी कष्ट होता है।

सांड को बोलेरो से कुचलकर मारने की ये खबरें भी पढ़ें बारात में आए युवकों ने बोलेरो से सांड को कुचला,VIDEO:गाड़ी का हिस्सा टूटने पर हुए गुस्सा; पीछा कर गर्दन पर चढ़ाई गाड़ी, मौत

सीकर में बारात में आई एक बोलेरो गाड़ी को सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गाड़ी का आगे का हिस्सा थोड़ा टूट गया। इसके बाद सांड वहां से चला गया। गाड़ी में बैठे युवक नीचे उतरे और गाड़ी को देखा। गाड़ी का आगे का हिस्सा टूटने पर युवकों को गुस्सा आ गया। युवकों ने गाड़ी से सांड का थोड़ी दूरी तक पीछा किया और उसे पीछे से टक्कर मार दी। (पढ़ें पूरी खबर)

सिर मुंडवाकर महिलाओं के कपड़ों में निकाला जुलूस:सीकर में सांड को बोलेरो से कुचलकर मारा था, पुलिस से बचने के लिए भेष बदला

सीकर में जानबूझकर बोलेरो से कुचलकर सांड को मारने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर खेत में छुपे हुए थे। पुलिस दोनों को दबोचकर महिलाओं के कपड़े में ही लेकर बाजार में आई और मुंडन कर जुलूस निकाला। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *