मुख्य बातें

गांव आते ही पकड़ा गया नाबालिग को भगाने वाला आरोपी: बालिग होने पर महाराष्ट्र में की शादी; पुलिस ने युवती को सखी सेंटर भेजा – Sikar News

गांव आते ही पकड़ा गया नाबालिग को भगाने वाला आरोपी:  बालिग होने पर महाराष्ट्र में की शादी; पुलिस ने युवती को सखी सेंटर भेजा – Sikar News

सीकर में जीणमाता थाना पुलिस ने घर से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को भी दस्तयाब करके सखी सेंटर में दाखिल करवा दिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग के बालिग होने पर उससे शादी भी कर ली थी। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया- 10 अक्टूबर 2024 को 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी 30 सितंबर 2024 को घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक युवक उनके घर पर आया और बेटी को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने कई बार नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच पुलिस को क्लू मिला कि आरोपी युवक युवती को अपने साथ पलसाना एरिया में लेकर आया है। जहां से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और युवती को सखी सेंटर में दाखिल करवाया। आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ महाराष्ट्र लेकर चला गया था। नाबालिग के बालिग होते ही उसने शादी भी कर ली थी। आरोपी युवक वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *