मुख्य बातें

कपूरथला में निर्माणाधीन कोठी से लाखों का सामान चोरी: AC पाइप, चिमनी और बिजली के तार ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस – Kapurthala News

कपूरथला में निर्माणाधीन कोठी से लाखों का सामान चोरी:  AC पाइप, चिमनी और बिजली के तार ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस – Kapurthala News


कपूरथला में इसी निर्माणाधीन कोठी से हुई चोरी।

कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कोठी से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। चोर देर रात कोठी में घुसे और एसी की कॉपर पाइप, रसोई की चिमनी और बिजली के तार ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टेंगो-8 की टीम मौके पर पहुंची।

.

कोठी के मालिक अमन सेठी ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली के तार चुरा ले गए चोर।

सुबह आकर देखा तो कोठी का सारा सामान बिखरा मिला

कोठी मालिक अमन सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मंगलवार (14 अक्टूबर) रात 9 बजे तक मिस्त्रियों से काम करवाया था और फिर कोठी को ताला लगाकर चले गए थे। सुबह जब वे वापस आए, तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पीसीआर इंचार्ज चरणजीत खेहरा ने जानकारी दी कि चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एसी की कॉपर पाइप भी चुरा ले गए चोर।

एसी की कॉपर पाइप भी चुरा ले गए चोर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *