मुख्य बातें

पत्नी को टॉर्चर करता है हरियाणा पुलिस का ASI: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं: बचा रहे थे पुलिसकर्मी, आयोग के दखल से हुई FIR – Panchkula News

पत्नी को टॉर्चर करता है हरियाणा पुलिस का ASI:  महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं: बचा रहे थे पुलिसकर्मी, आयोग के दखल से हुई FIR – Panchkula News

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया

हरियाणा पुलिस के ASI पर पत्नी को टॉर्चर करने का आरोप लगा है। जो करीब 12 साल से अपनी पत्नी को दूसरी महिला के कहने पर मारपीट करता है तथा उसके VIDEO भी बनाता है। यह दावा हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया है।

.

रेनू भाटिया ने पंचकूला स्थित महिला आयोग कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में दावा किया कि पत्नी को टॉर्चर करने वाले गुरुग्राम पुलिस के ASI पति को पुलिस के उसके साथ बचाने में लगे हुए हैं। पीड़ित की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। जब आयोग ने दखल दिया तो आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिसकर्मी तो पीटने की छूट नहीं

करनाल की रहने वाले महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी है तो उसे पत्नी के साथ मारपीट करने की छूट नहीं मिल जाती है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिसकर्मियों को भी तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधिकारी भी ऐसा नहीं सोचें कि विभाग से है तो कोई राहत दे दी जाए।

5 पहले भी मामला दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी नहीं

रेनू भाटिया ने बताया कि महिला ने मारपीट के बाद 5 महीने पहले भी मामला दर्ज करवाया था लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। अब तो एक दिन पीड़िता की मां बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी आरोपी ने पीट दिया। उसे सुनवाई के लिए आयोग में बुलाया गया तो पेश नहीं हुआ। जिसके बाद अब करनाल एसपी से बात कर मामला दर्ज करवाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *