शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय गीतांजली पटेल पत्नी सुधीर पटेल के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 04 भोगिया, ब्यौहारी की निवासी थी। उसका विवाह 20 अप्रैल को पास के गांव आमडीह में हुआ था। वह कुछ दिन पहले ही विदा होकर ही अपने मायके भोगिया आई थी। मंगलवार सुबह गीतांजली के माता-पिता तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे। इस दौरान घर में अकेली गीतांजली ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी भाभी कमरे में पहुंची, तो गीतांजली का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद ब्यौहारी थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई जारी है। परिजन बोले बीमार रहती थी मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक राजकुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार, गीतांजली शादी से पहले से बीमार रहती थी। उसका इलाज कराने के साथ-साथ झाड़-फूंक भी करवाई जा रही थी। परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Source link
