मुख्य बातें

पलवल में हथियार के बल पर पेट्रोल-पंप कर्मी से लूट: पैसे देने से मना करने पर पीटा; बाइक पर हेल्मेट लगाकर आए – Palwal News

पलवल में हथियार के बल पर पेट्रोल-पंप कर्मी से लूट:  पैसे देने से मना करने पर पीटा; बाइक पर हेल्मेट लगाकर आए – Palwal News

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट की और हजारों रुपए लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश भड़ाना और सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीएसपी सुरेश भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रात को ड्यूटी कर रहा था मुकेश यह वारदात देर रात करीब पौने 3 बजे हुई। उस समय भिडूकी गांव निवासी मुकेश पेट्रोल पंप के कार्यालय में रात की ड्यूटी पर था। वह ऑफिस में फर्श पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अज्ञात बदमाश ऑफिस में घुस गए। उन्होंने हेल्मेट पहन रखा था। कर्मचारी को पीटा, कैश लूटकर फरार उन्होंने हथियार की नोक पर मुकेश से पैसे मांगे। जब मुकेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने हथियार से उस पर हमला कर मारपीट की और उसकी जेब से 7,220 रुपए लूट लिए। मुकेश के शोर मचाने पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सुबह अन्य कर्मचारियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश भड़ाना, सीआईए प्रभारी जगविंद्र सिंह और थाना प्रभारी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पंप के अधिकारियों से पूछताछ की और कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *