मुख्य बातें

आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगाया: देवास में दीपावली पर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी – Dewas News

आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगाया:  देवास में दीपावली पर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी – Dewas News

दीपावली के अवसर पर सोमवार शाम देवास शहर का आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दीपों के पर्व की धूम चारों ओर देखने को मिली। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने दीपक जलाकर और पटाखे फोड़कर उत्सव का आनंद लिया। देर रात तक छोटी-बड़ी कॉलोनियों में आतिशबाजी की गूंज

.

पांच दिवसीय दीप उत्सव के तीसरे दिन ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी का पूजन श्रद्धा और उत्साह से किया गया। दीपावली में लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होने से घरों को सजाया गया, रंगोली से आंगन निखरे और रोशनी से हर द्वार चमक उठा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी विधिविधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और सोने-चांदी के सिक्कों का पूजन कर समृद्धि की कामना की गई।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने मनाई दीपावली

मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम रेन बसेरा में बुजुर्गों ने भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी पूजन और आरती से हुई। इसके बाद बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने फुलझड़ियां जलाकर दीपोत्सव का आनंद लिया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और दीपों की जगमगाहट में खुशियां साझा कीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *