मुख्य बातें

बालाघाट में सूदखोर आरोपी गिरफ्तार: कर्जदारों से प्रताड़ना का आरोप; घर से कोरे चेक, स्टांप पेपर, आधार कार्ड बरामद – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में सूदखोर आरोपी गिरफ्तार:  कर्जदारों से प्रताड़ना का आरोप; घर से कोरे चेक, स्टांप पेपर, आधार कार्ड बरामद – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट जिले की वारासिवनी पुलिस ने एक सूदखोर आरोपी सुनील अरोरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कर्जदारों को 5 से 10 प्रतिशत ब्याज दर पर पैसे देकर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने देर रात उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सुनील पिता पितमलाल अरोरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। घर से कोरे चेक, स्टांप पेपर, आधार कार्ड बरामद आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें एटीएम कार्ड, कोरे चेक, स्टांप पेपर, आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, रजिस्ट्री दस्तावेज, वाहन संबंधी कागजात और एग्रीमेंट पेपर शामिल हैं। पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि कितने शिकायतकर्ताओं ने अब तक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, एसडीओपी चौधरी ने सूदखोर से प्रताड़ित अन्य लोगों से थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और बरामद किए गए कागजी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *