मुख्य बातें

पूर्व DGP के खिलाफ शिकायत देने वाला शमसुद्दीन सामने आया: बोला- VIDEO को दबाने का किया प्रयास, पत्नी ने साइबर थाने में दी थी शिकायत – Chandigarh News

पूर्व DGP के खिलाफ शिकायत देने वाला शमसुद्दीन सामने आया:  बोला- VIDEO को दबाने का किया प्रयास, पत्नी ने साइबर थाने में दी थी शिकायत – Chandigarh News


पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ शिकायत देने वाला शमसुद्दीन।

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को दिन भर से चर्चा में चल रहे इस म

.

उनका कहना है कि उन्होंने वीडियो और जो अन्य जानकारी अकील ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, उसी के आधार पर उन्होंने पंचकूला पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, उन्होंने वीडियो की बात को दबाने के लिए मुस्तफा परिवार की तरफ से साइबर थाना पंजाब में शिकायत देने का भी आरोप लगाया गया है।

इस शिकायत में कहा गया था कि उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस बात का जिक्र अकील ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर डाले अपने वीडियो में भी किया था।

उधर, अकील का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार को अच्छा बता रहा है। शमसुद्दीन ने मंगलवार दोपहर बाद सामने आए इस वीडियो पर भी सवाल उठाए है। कहना है कि यह भ्रम फैलाने के लिए जारी किया गया है।

अकील अख्तर को सहारनपुर में सुपुर्द ए खाक किया गया था। मोहम्मद मुस्तफा मूल रूप से यूपी में सहारनपुर जिले के हरडा गांव के रहने वाले हैं। इस दौरान मोहम्मद मुस्तफा भी हाथ सिर पर रखे हुए नजर आ रहे हैं। साथ में उनके परिजन।

यहां जानिए मामले के शिकायतकर्ता शमसुद्दीन ने क्या-क्या कहा…

  • खुद अकील ने वीडियो अपलोड किया, डेथ डिक्लेरेशन कहा था : दैनिक भास्कर से बातचीत में शिकायतकर्ता ने कहा कि 27 अगस्त को अकील ने एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। यह करीब 15 मिनट की थी, जो कि पूरे मलेरकोटला के रहने वाले लोगों के पास थी। इसके बाद एक पेज अपलोड किया था। जिसे डेथ डिक्लेरेशन कहा था। यह वीडियो ही पंचकूला पुलिस के समक्ष पेश की।
  • वीडियो में अकील ने अवैध संबंध का जिक्र किया था : शमसुद्दीन के मुताबिक, इस वीडियो में अकील ने कहा था कि उसे पिता मुस्तफा और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चल गया है। इसके बाद उसकी मां और बहन समेत पूरा परिवार उसकी हत्या करने या उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे थे।
  • वीडियो सामने आई तो पुत्रवधू से थाने में शिकायत दिलवाई : शमसुद्दीन ने कहा कि जब यह वीडियो पाई गई तो मुस्तफा परिवार ने अपनी बहू से एक शिकायत पंजाब साइबर क्राइम पुलिस को दिलवा दी थी। इसमें उसका आरोप लगाया था कि उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद इस शिकायत पर लोगों को दबाने की कोशिश की गई, ताकि लोग और कोई आदमी कमेंट न करे।
  • पंचकूला सहित कई जगह आलीशान कोठियां : शमसुद्दीन ने बताया कि डीजीपी मुस्तफा यूपी के सहारनपुर के गांव हरडा खेरी का रहने वाला है, जबकि रजिया सुल्ताना मलेरकोटला की रहने वाली है। पंचकूला समेत कई जगह आलीशान कोठियां हैं। मलेरकोटला में भी महल है। इसी तरह पंचकूला में कोठी है। वहीं, जहां तक अकील की पढ़ाई अच्छे स्कूलों से हुई। जहां पर भी इनकी पोस्टिंग होती थी, वह साथ ही रहता था। वहीं, बहन के बारे में कहा कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है।
  • मामा की हैसियत से शिकायत दी : जब सवाल किया गया कि आपने यह शिकायत अकील के दोस्त होने की हैसियत से दी है। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने मामा की हैसियत से शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि रजिया सुल्ताना की मदर थी, उसे हम बुआ कहते थे। जब पूछा गया कि अकील नशा करता था, इस पर उन्होंने कहा कि नशा खत्म करने की जिम्मेदारी इनकी खुद की थी। लेकिन उसे क्यों नहीं रोक पाए।
अकील का 3 मिनट का दूसरा वीडियो सामने आया है।

अकील का 3 मिनट का दूसरा वीडियो सामने आया है।

अकिल का दूसरा वीडियो सामने आया, कह रहा- सभी आरोप निराधार पुलिस की ओर से अकिल अख्तर का एक वीडियो जारी किया गया है। 3 मिनट के इस वीडियो में अकिल ने अपने परिवार को क्लीनचिट दी है। वीडियो में वह कह रहा है कि कि पूर्व में उसने अपने परिवार के खिलाफ जो भी आरोप लगाए ह थे, वो निराधार है। उसने ये आरोप अपनी तबीयत खराब होने की स्थिति में लगाए थे।

अकील इस वीडियो में अपने परिवार द्वारा उसकी अच्छी देखभाल करने का भी जिक्र कर रहा है। बहन के बारे में बता रहा है कि वो उसका ख्याल रखती है।

दूसरे वीडियो पर शमसुद्दीन बोला- यह माहौल बनाने के लिए रिलीज किया उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद अकील का दूसरा वीडियो सामने आने पर शमसुद्दीन ने सवाल उठाया है। उसने कहा कि यदि अकील अख्तर ने पहली वीडियो 3 तारीख को बनाने के बाद यह दूसरी वीडियो 8 तारीख को बनाई थी, तो उसको रिलीज क्यों नहीं किया। उन्होंने आशंका जताई कि यह दूसरी वीडियो अकील के पास नहीं थी। यदि होती तो रिलीज कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि पूरी वीडियो में अकील का एक बार चेहरा दिखाई देता है लेकिन बाद में नहीं। य दूसरी वीडियो माहौल बनाने के लिये रिलीज की गई है।

—————————-

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *