मुख्य बातें

लुधियाना में सब्जी लेने गए किशोर की हत्या: बाइक सवारों ने धारदार हथियारों से किया था हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Ludhiana News

लुधियाना में सब्जी लेने गए किशोर की हत्या:  बाइक सवारों ने धारदार हथियारों से किया था हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Ludhiana News

लुधियाना में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक अपनी मौसी के बेटे को बाइक पर बैठाकर सब्जी लेने गया था। तभी रास्ते में उसे कुछ लोगों ने घेरकर पीटा और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने 3 दिन की जांच के बाद 4 नामजद और 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 21 मई को हुआ था हमला शिकायतकर्ता संजीत सिंह निवासी करनैल सिंह नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा साहिल 21 मई, 2026 को अपने मौसी के बेटे पंकज के साथ मोटरसाइकिल पर सब्जी लेने गया था। जब दोनों फुल्लांवाला स्टेडियम के पास सेवा केंद्र के नजदीक पहुंचे तो गली में पहले से मौजूद युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मोटरसाइकिल से उतरकर भागने लगा तो बदमाशों ने घेरा साहिल मोटरसाइकिल से उतरकर भागने लगा, तभी आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में साहिल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगीं। घायल हालत में उसे मेडीवेज अस्पताल, फिरोजपुर रोड में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने मामले में परम निवासी गली नंबर 6, देव कॉलोनी, गौतम, बच्चू, नन्नी निवासी हैबोवाल तथा 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 103, 190 और 190(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *