मुख्य बातें

डुमरी टोल प्लाजा पर नाबालिग ने पिस्टल लहराया: आपसी विवाद में गोली चलाई, पुलिस ने हिरासत में लिया; एक जिंदा कारतूस बरामद – Giridih News

डुमरी टोल प्लाजा पर नाबालिग ने पिस्टल लहराया:  आपसी विवाद में गोली चलाई, पुलिस ने हिरासत में लिया; एक जिंदा कारतूस बरामद – Giridih News

गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा पर एक नाबालिग लड़का ने पिस्टल लहराई और गोली चलाई। आपसी विवाद के दौरान हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़का को हिरासत में ले लिया।

.

पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात युवकों के बीच चल रहे विवाद के दौरान नाबालिग लड़का ने 7.65 एमएम की पिस्टल निकाली। पिस्टल देखकर वहां मौजूद लोग डरकर भागने लगे। बहस के दौरान नाबालिग लड़के ने एक गोली भी चलाई, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना में शामिल लड़का नाबालिग है। पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग पिछले कुछ दिनों से यह पिस्टल लेकर घूम रहा था। टोल प्लाजा पर हुई बहस के दौरान उसने आवेश में आकर गोली चला दी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग के पास हथियार कहां से आया और इस घटना में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *