मुख्य बातें

डूंगरपुर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत: जयपुर-असारवा ट्रेन की चपेट में आया, सुबह ट्रैक पर पड़ा मिला शव – Dungarpur News

डूंगरपुर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:  जयपुर-असारवा ट्रेन की चपेट में आया, सुबह ट्रैक पर पड़ा मिला शव – Dungarpur News

छापी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में छापी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। सुबह ट्रैक पर शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। वहीं, जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में छापी के पास मंगलवार रात को हादसा हुआ। जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार अनिल (25) पुत्र सुखलाल मनात बिछीवाड़ा की तरफ से पैदल पैदल अपने घर जा रहा था। वह रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक से जयपुर से असारवा जाने वाली ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया।

हादसे में उसके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। वह उसके शरीर पर कई जगह चोट आने से लहूलुहान हो गया। हादसे में अनिल मानत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह ट्रैक के पास शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए।

जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बिछीवाड़ा अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, जीआरपी पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। मृतक अनिल के एक 5 साल का बेटा है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *