दीपावली के त्योहार पर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद बालाघाट परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार देर शाम जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बस स्टैंड पर आकस्मिक जांच की। इस दौरान चार यात्री बसों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना ल
.
परिवहन विभाग ने राहुल ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-70-जेसी-4053 और नंदन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-22-पी-6001, एमपी-22-पी-5101 व एमपी-22-पी-0701 पर अधिक किराया लेने के आरोप में यह कार्रवाई की। हालांकि, जांच के दौरान बस स्टैंड पर बसों की संख्या कम थी।
जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। त्योहारों के सीजन में भोपाल और इंदौर की बसों में यात्रियों से अधिक किराया लिए जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की बसों में निर्धारित से अधिक किराया लिए जाने पर यात्री जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट में शिकायत कर सकते हैं। बालाघाट से भोपाल सुपर लग्जरी एसी बस का किराया 1120 रुपये और स्लीपर बस का किराया 896 रुपये निर्धारित है। इसी तरह, बालाघाट से इंदौर सुपर लग्जरी एसी बस का किराया 1583 रुपये और स्लीपर बस का किराया 1267 रुपये तय है। निर्धारित से अधिक किराया वसूलने पर बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यात्री अधिक किराया वसूलने की शिकायत प्रमोद कुमार उइके (मो.नं. 9301990393), जितेंद्र कटरे (मो.नं. 8871700936) या भूपेंद्र नारनौरे (मो.नं. 7489530837) पर कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही परिवहन विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा।
