मुख्य बातें

MP इवनिंग बुलेटिन: ISIS से जुड़ा आतंकी पकड़ाया, भाई-भाभी को चाकुओं से गोदा, अवैध कट्‌टे बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई: दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन:  ISIS से जुड़ा आतंकी पकड़ाया, भाई-भाभी को चाकुओं से गोदा, अवैध कट्‌टे बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई: दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News


MP इवनिंग बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS (इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े एक आतंकी को भोपाल के करोंद से गिरफ्तार किया है। वहीं, दिल्ली के सादिक नगर से भी एक आतंकी पकड़ाया है। दोनों मिलकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों का नाम अदनान है। पूरी खबर पढ़ें..

2. घर से बाहर निकालकर भाई-भाभी को चाकुओं से गोदा, छोटे भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में की हत्या जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। वारदात की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें..

3. शिवपुरी में दलित परिवार को खेत में पीटा: बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट, बहू की साड़ी फाड़ी​​​​​​ शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक दलित परिवार के खेत में दबंगों ने भैंसें घुसाकर मूंगफली की फसल चरवा दी। परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बुजुर्गों और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस किया है। पूरी खबर पढ़ें..

4. टीचर्स बोले- ई अटेंडेंस के लिए डेटा नहीं खरीद सकते, कोर्ट में कहा- अच्छा स्मार्टफोन भी नहीं

मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने हाईकोर्ट में कहा- सरकारी ऐप ‘हमारे शिक्षक’ से अटेंडेंस लगाने में कई दिक्कतें आ रही हैं। कई टीचर्स के पास अच्छा स्मार्टफोन नहीं है। हर महीने डेटा पैक खरीदना पड़ता है। टीचर्स ने कहा है कि प्रतिदिन मोबाइल की बैटरी चार्ज रखना और ग्रामीण इलाके के स्कूलों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की भी समस्या है। पूरी खबर पढ़ें..

5. 50 हजार सैलरी पर हथियार बनाने के लिए रखे कर्मचारी: अवैध कट्‌टे बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई​​​​​ भिंड में अवैध रूप से कट्‌टा बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 देसी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान जब्त किया। पुलिस ने ये कार्रवाई दीवाली पर (मंगलवार) को की है। शुक्रवार को एसपी डॉ. असित यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें..

6. रतलाम में होटल में खाना खाने गए कांग्रेस नेता का विवाद, बेटों ने होटल के सीईओ को पीटा रतलाम में कांग्रेस नेता संजय दवे और उनके बेटों का एक होटल में विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बेटों ने होटल के सीईओ के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। घटना सैलाना रोड स्थित होटल प्रेम वाटिका की है। कांग्रेस नेता यहां परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे। हंगामा व मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें..

7. धार, सतना समेत एमपी के 9 जिलों में बारिश:लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी से मौसम बदला देश के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में धार, सतना समेत प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। वहीं, भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 25, 26 और 27 अक्टूबर को सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें..

8. बड़वानी के सुपर मार्केट में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, परिजन आरोपी को मारते हुए ले गए

आरोपी को महिला के परिजन पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी को महिला के परिजन पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।

बड़वानी में महेंद्र टॉकीज चौराहा स्थित एक सुपर मार्केट में ड्यूटी के दौरान बेसमेंट में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कर्मचारी की जमकर पिटाई की। उसकी कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद उसे पीटते हुए थाने ले गए। पूरी खबर पढ़ें..

9. CM यादव बोले- राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए, कांग्रेसी सांसद सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने पश्चिम चंपारण शेरा बाजार खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस को डूब मरना चाहिए। विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं और सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं। पूरी खबर पढ़ें..

10. फटे पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई, युवक की मौत, परिजन का आरोप- नर्सों ने गलत इंजेक्शन लगाया सीधी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय अजय साकेत की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अजय को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाला पाइप फटा था। साथ ही उसे गलत इंजेक्शन भी लगाया गया। गुस्साए परिजन ने शव को अस्पताल में मॉर्चुरी के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *