मुख्य बातें

इंदौर में 21.61 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ाया युवक: 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत; 17.69 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 बदमाश भी पकड़ाए – Indore News

इंदौर में 21.61 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ाया युवक:  2 लाख 10 हजार रुपए कीमत; 17.69 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 बदमाश भी पकड़ाए – Indore News


इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पास से 21.61 ग्राम MD ड्रग्स मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए है।

.

दूसरी कार्रवाई में 2 बदमाशों को 17.69 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है। क्राइम ब्रांच की टीम तीनों से ही पूछताछ कर रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को संजय सेतू पार्किंग मेन रोड पर एक व्यक्ति की जानकारी मिली। टीम ने जब वहां पहुंची तो युवक पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था, उसकी गतिविधि संदिग्ध थी।

घेराबंदी की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा। टीम ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम शोएब खान निवासी रतलाम बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 21.61 ग्राम MD ड्रग्स मिली।

टीम ने उस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ज्यादा लाभ कमाने के लिए सस्ते दाम में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचता था।

आरोपी 10वीं तक पढ़ा हुआ है और वह दैनिक वेतन पर गाड़ी चलाता है।

आरोपी शोएब खान।

ब्राउन शुगर के साथ दो पकड़ाए दूसरी ओर, क्राइम ब्रांच की टीम ने एमआर-4 रोड पर हनुमान मंदिर के पास से दो बदमाशों को पकड़ा है। टीम को दो संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उनसे पूछताछ की तो वह घबराने लगे।

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विशाल उर्फ विक्की निवासी बड़ी ग्वालटोली और अभिषेक उर्फ धीरज शर्मा निवासी खजराना बताया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 17.96 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। उनके पास से एक बाइक भी मिली है।

इनके पास से जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है। विशाल पर पहले से 11 अपराध दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वे ब्राउन शुगर के आधे-आधे ग्राम के पाउच बनाकर इंदौर में बेचते थे।

विशाल की निशानदेही पर टीम ने पाउच बनाने की इलेक्ट्रिक मनीश, प्लास्टिक पन्नी और इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन जब्त की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी विशाल और अभिषेक।

आरोपी विशाल और अभिषेक।

आरोपियों के पास से जब्त मशीन व प्लास्टिक

आरोपियों के पास से जब्त मशीन व प्लास्टिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *