मुख्य बातें

नीट पेपर लीक पर शिवपुरी में युवाओं का प्रदर्शन: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में युवा बोले- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें – Shivpuri News

नीट पेपर लीक पर शिवपुरी में युवाओं का प्रदर्शन:  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में युवा बोले- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें – Shivpuri News

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। सोमवार को युवाओं ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्र संबंधी मुद्दों को उठाया। उन्होंने सरकार से शिक्षा नीतियों में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की। नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित प्रेस वार्ता में बिक्की यादव ने हाल ही में हुए नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। यादव ने बताया कि इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े मुद्दों और युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाना है, क्योंकि वर्तमान शिक्षा नीति में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग युवाओं ने सरकार से पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2024 में पेपर लीक को लेकर लाए गए कानून में 10 साल तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने नीट पेपर लीक के सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल युवाओं ने मध्य प्रदेश सरकार की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि भर्ती और परीक्षाओं में अपनाई जा रही यह प्रणाली इतनी जटिल है कि अधिकांश युवाओं को अंकों के निर्धारण का आधार समझ नहीं आता। उन्होंने इस फॉर्मूले को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। सोशल मीडिया अभियान से जुड़ रहे लाखों युवा बिक्की यादव ने बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ फिलहाल सोशल मीडिया पर एक अभियान के रूप में सक्रिय है। इसके माध्यम से लाखों युवा अपनी नाराजगी और समस्याओं को सामने ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर हैं और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग उन्होंने कहा कि पार्टी के फाउंडर अभिजीत द्वारा शिक्षा मंत्री से नीट पेपर लीक मामले में इस्तीफे की मांग की गई है, जिसका वे समर्थन करते हैं। उनका कहना था कि नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर संबंधित जिम्मेदार लोगों को पद छोड़ देना चाहिए। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि यदि भविष्य में यह संगठन राजनीतिक रूप से धरातल पर सक्रिय होता है, तो यह युवाओं के भविष्य, रोजगार और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देगा। युवाओं ने बताया कि हाल ही में भोपाल में भी इसी तरह की प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी, जिससे प्रेरित होकर शिवपुरी में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में छात्र हितों की आवाज लगातार बुलंद की जाएगी और अब युवा जागरूक हो रहा है, इसलिए सरकार को भी अधिक संवेदनशील होना पड़ेगा। इस प्रेस वार्ता में विक्की यादव के साथ पुष्पेंद्र, शैलेन्द्र और शिवराम भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *