मुख्य बातें

डीएम-एसएसपी ने दी चुनाव तैयारियों की जानकारी: कहा- निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए सभी तैयारियां की जा रहीं, कर्मियों को मिल रही ट्रेनिंग – Gaya News

डीएम-एसएसपी ने दी चुनाव तैयारियों की जानकारी:  कहा- निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए सभी तैयारियां की जा रहीं, कर्मियों को मिल रही ट्रेनिंग – Gaya News


प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी और जिलाधिकारी।

गया में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। समाहरणालय सभा कक्ष में हुई इस वार्ता में जिला पदाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने संयुक्त रूप

.

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, बिजली और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शुभंकर ने यह भी जानकारी दी कि मतदान कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते जिलाधिकारी और एसएसपी।

एसएसपी आनंद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गश्ती दलों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। एसएसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

डीएम ने दोहराया कि प्रशासन चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रेस वार्ता के अंत में दोनों अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और जिले में शांति, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *