मुख्य बातें

लोहारु में तरबूजों से निकल रहा सफेद झाग: बीमारियों की आशंका बढ़ी, लोग बोले-उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी शिकायत – Loharu News

लोहारु में तरबूजों से निकल रहा सफेद झाग:  बीमारियों की आशंका बढ़ी, लोग बोले-उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी शिकायत – Loharu News


तरबूज से निकलते झाग को दिखाता युवक।

भिवानी जिले के लोहारु शहर में इन दिनों बाजारों में बिक रहे कुछ तरबूजों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर तरबूजों को काटने पर उनमें से सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलता दिखाई दे रहा है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स

.

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राहकों द्वारा खरीदे गए तरबूजों में अंदर से सफेद झाग निकलने की शिकायतें सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे तरबूज खाने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोग फलों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

तरबूज से सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलता दिखाते हुए।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि जिन तरबूजों में सफेद झाग या असामान्य पदार्थ दिखाई दे रहा है, उन्हें खाने से फिलहाल परहेज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के फल खराब गुणवत्ता, रासायनिक प्रभाव या लंबे समय तक गलत भंडारण के कारण प्रभावित हो सकते हैं।

ऐसे फल खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और अन्य संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। स्वास्थ्य कर्मी ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि फलों की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जा सके। साथ ही, बाजारों में बिक रहे फलों की गुणवत्ता की निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।

फलों की नियमित जांच कराने की मांग

गौरतलब है कि लोहारू से सटे राजस्थान के झुंझुनू जिले में भी इसी प्रकार का मामला सामने आ चुका है। वहां तरबूजों में असामान्य पदार्थ मिलने की शिकायत के बाद अधिकारी गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं। ऐसे में लोहारू क्षेत्र में भी प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में बिक रहे फलों की नियमित जांच करवाई जाए। उन्होंने खराब और संदिग्ध फलों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *