बीते दिन शनिवार को बाजार में नगर परिषद कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट करते हुए।
झज्जर नगर परिषद प्रशासन शहर में बढते अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह से सख्त हो गया है। शहर में दुकानदारों को शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारियों की ओर से दुकान के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी गई। वहीं अब व्यापारियों की ओर से अब नगर परिषद द्वारा दिए गए नि
.
बीते दिन शहर में अनाउंसमेंट कराकर निर्देश जारी किए थे जिस पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई है और कहा है कि दुकानदार को थोड़ा सामान तो बाहर रखना ही पड़ता है। ताकि उनकी दुकानदारी चल सके और ग्राहक पहुंच सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने कहा कि शहर में छोटी छोटी दुकानें हैं और व्यापार करने के लिए नगर परिषद की ओर से दो फुट तक की जगह की परमिशन तो देनी ही चाहिए।
झज्जर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अरोड़ा।
व्यापारी बोले डीसी से मिल निकालेंगे समाधान
उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से दुकान से बिल्कुल भी बाहर सामान निकालने पर रोक लगाई गई है जिसके कारण व्यापारी वर्ग पर बुरा असर पड़ेगा और दुकानदारी भी कम होगी। झज्जर नगर परिषद की ओर से दिए गए निर्देश को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने कहा कि व्यापार मंडल एकत्र होकर डीसी से मुलाकात कर इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा और निवेदन किया जाएगा कि व्यापारी को दुकान से 2 फुट तक बाहर सामान रखने की परमिशन दी जाए।
अतिक्रमण करने वालों का किया जाएगा चालान
वहीं नगर परिषद की ओर से बीते दिन शनिवार को सभी दुकानदारों को हिदायतें दी हैं कि कोई भी दुकानदार बाहर सामान न रखे। नगर परिषद की ओर से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अब अतिक्रमण को रोकने के लिए चालान भी किए जाएंगे। वहीं, नगर परिषद के कर्मचारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आम पब्लिक को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और शहर में जाम की स्थिति भी बन जाती है।
