मुख्य बातें

जालंधर के प्रमुख चौक को किया जाम: बेअदबी से जुड़ा मामला; कई चौराहों-मोहल्लों में भारी ट्रैफिक, वाहन चालकों से प्रदर्शनकारियों की बहस – Jalandhar News

जालंधर के प्रमुख चौक को किया जाम:  बेअदबी से जुड़ा मामला; कई चौराहों-मोहल्लों में भारी ट्रैफिक, वाहन चालकों से प्रदर्शनकारियों की बहस – Jalandhar News


प्रदर्शनकारी बस चालक से बहस करते हुए और उसे अपनी बस पीछे करने को कहते हुए।

पंजाब के जालंधर में भगवान वा​ल्मीकि का अपमान का आरोप लगाकर लोगों शहर के फुटबाल चौक जाम कर दिया। इससे सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। इसमें कई स्कूल बसें, दो एंबुलेंस वाहनों की लबीं कतारों में फंस गए। इनको कई घटे तक परेशानी का सामना करने पड़ा। इस दौरान वा

.

मंगलवार को वाल्मीकि भगवान वाल्मीकि के प्रतिमा की बेअदबी का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर समाज द्वारा शहर का प्रमुख फुटबॉल चौक जाम कर दिया गया। जब जाम लगाया गया। उस समय सबसे ज्या ट्रैफिक रहता है। स्कूल बसों का आवागमन होता है। कई स्कूल बसें, दो एम्बुलेंस, सैकड़ों गाड़ियां और अन्य वाहन ट्रैफिक में घंटों तक फंसे रहे।

वाल्मीकि समाज द्वारा आरोप लगाया गया है कि भगवान वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा की बेअदबी की गई, जिस मामले में उचित कार्रवाई न करने के आरोपों में समाज द्वारा ऐसा किया गया। फुटबॉल चौक से सटे चिकचिक चौक, विजय नगर, स्पोर्ट्स मार्केट, आदर्श नगर, अवतार नगर, मिल्कबार चौक, मिशन कंपाउंड, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक और आसपास के अन्य इलाके प्रभावित थे।

फुटबॉल चौक में धरना लगाकर बैठे लोग।

बीच चौक में दरियां बिछाकर बैठे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी चौक के बीच दरियां बिछाकर बैठ गए और जिससे चारों तरफ से यातायात बंद कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर जालंधर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया। किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया गया।

फुटबॉल चौक शहर का एक प्रमुख चौराहा है। शहरवासियों को अक्सर इस चौक से होकर गुजरना पड़ता है। धरने के कारण सुबह के समय काम पर जाने वाले लोग जाम में फंस गए हैं।

जाम में फंसे राजकुमार ने कहा- उनकी पीर बोदला बाजार में कपड़े की दुकान है। वह सुबह अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, लेकिन फुटबॉल चौक पर धरने के कारण लंबा जाम लग गया। उन्हें दुकान पहुंचने में तीन घंटे की देरी हुई।

इसी तरह, नौकरी पर जा रही गीता को भी जाम के कारण एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

वाल्मीकि महाराज की फोटो लेकर चौक में धरना लगाने पहुंचे प्रदर्शनकारी।

वाल्मीकि महाराज की फोटो लेकर चौक में धरना लगाने पहुंचे प्रदर्शनकारी।

वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा से छेड़छाड़ का आरोप

वाल्मीकि समाज के नेता चंदन ने कहा- बस्ती शेख में हर साल वह लंगर लगाते है, इस बार भी लंगर का प्रोग्राम चल रहा था, जहां पर टैंट लगाकर महाराज जी का स्वरूप रखा गया था। जहां कुछ लोगों की ओर से स्वरूप से छेड़छाड़ की गई। जिसके विरोध में हमने 12 अक्तूबर को शिकायत दी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई।

पुलिस के साथ बहस करते हुए प्रदर्शनकारी।

पुलिस के साथ बहस करते हुए प्रदर्शनकारी।

एसीपी बोले- बयान पेंडिंग चल रहे हैं, जल्द कार्रवाई करेंगे

धरना लगने की सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस सहित एसीपी वेस्ट स्वर्णजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि मामले को लेकर बयान पेंडिंग चल रहे हैं। इन्हें समझाया जा रहा है कि थाने में आकर अपने बयान पूरी तरीके से लिखवाया और उसके बाद बनती कार्रवाई की जा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *